जमुई: परिवहन मंत्री दामोदर रावत का सिकंदरा में भव्य स्वागत किया गया
Jamui, Jamui | May 10, 2026 नई सरकार में परिवहन मंत्री बनाए गए झाझा विधायक दामोदर रावत के पहली बार जमुई आगमन पर सिकंदरा मुख्य चौक पर रविवार 3 बजेजदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और जेसीबी से पुष्प वर्षा कर फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।