मोतिहारी: शहर के चरखा पार्क के समीप शिक्षकों ने एडमिट कार्ड की प्रति जलाकर किया विरोध प्रकट सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार को लेकर
बिहार सरकार के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ शिक्षकों मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।शिक्षकों ने बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा व ऐच्छिक स्थानांतरण की मांग सहित सक्षमता परीक्षा रद्द करने को लेकर चरखा पार्क, मोतिहारी के समीप एडमिट कार्ड जलाकर विरोध प्रकट किया।शिक्षक नेताओं ने कहा की मांगे पूरी होने तक हम सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।