Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

तिलहर/शाहजहांपुर ==== गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए:अजीत। ===== विवेक शर्मा (अंशु) राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा।सैकड़ो की संख्या में जुटे गौरक्षकों ने सरकार से की गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग। रविवार दोपहर 3:00 बजे से नगर के पूर्वी तिराहे स्थित मंगल बाजार में राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के बैनर तले क्षेत्र के गौरक्षकों के जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया।गौ सम्मान आवाहन यात्रा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुई जो कि नगर की मुख्य बाजार से होती हुई कोतवाली के सामने स्थित शाहिद कुटी पर पहुंचकर संपन्न हुई।आवाहन यात्रा के दौरान तमाम गौ रक्षक अपने हाथों में रजिस्टर और पेन लेकर लोगों के प्रतिष्ठानों पर गए और उनसे गौ माता को राष्ट्रमाता बनाए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर मांगे।इस दौरान राहगीरों से भी हस्ताक्षर कराए गए।प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकारें विपक्ष में रहते हुए लगातार गौ माता का नाम लेकर यहां तक पहुंची है और अब उन्हें भूलने का काम कर रही है लेकिन राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ऐसा होने नहीं देगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की रीढ़ की हड्डी है जिसके खत्म होने पर न सिर्फ सनातन धर्म बल्कि मनुष्य का जीवन भी संकट में पड़ जाएगा।उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर समस्त भारत में 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने समस्त जनपद वासियों से आवाहन करते हुए कहा कि आगामी 27 जुलाई को शाहजहांपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें सभी लोग पहुंचे जिनके पास आने-जाने व्यवस्था न हो उनके लिए सोशल मीडिया पर एक नंबर उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर फोन कर उनके लिए वाहन उपलब्ध होगा। आवाहन यात्रा में संगठन के जिला सचिव अखिलेश मिश्रा और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। जिला सचिव और उनकी टीम की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का अभार जताया। यात्रा में महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता सिंह,कौशलेंद्र मिश्रा,कृष्ण गंगवार,प्रमोद गंगवार,आरेंद्र यादव,रिंकू शर्मा,राजदीपक शर्मा,रामजी देवल,अमर सिंह यादव,नितिन कुर्मी,सत्यम राठौर,हर्ष मिश्रा,राहुल जोशी,गौरव सनातनी,आकाश सैनी,गोविंद राठौर,रोविंश वर्मा नैतिक राणा आदि मौजूद रहे।

Tilhar, Shahjahanpur | Jul 12, 2026

MORE NEWS

तिलहर/शाहजहांपुर 
====
   वृक्षारोपण पर्यावरण के 
     लिए आवश्यक:विधायक।
       =====
विवेक शर्मा (अंशु)
भाजपा विधायक सहित तमाम हस्तियों ने निजी प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण किया।
मुख्यमंत्री के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के गांव मुड़िया बिहारीपुर में भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने पहुंचकर वृक्षारोपण किया और लोगों से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। 
भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने इस दौरान उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण के फायदे गिनाते हुए कहा कि मनुष्य के सच्चे साथी वृक्ष होते हैं क्योंकि वह साफ स्वच्छ हवा देने के साथ ही हमें फल और फूल भी देते हैं।इस दौरान कोतवाली,तहसील,ब्लाक,सरकारी अस्पताल,नगरपालिका,नगर के स्कूलों आदि में भी वृक्षारोपण किया गया।

तिलहर/शाहजहांपुर ==== वृक्षारोपण पर्यावरण के लिए आवश्यक:विधायक। ===== विवेक शर्मा (अंशु) भाजपा विधायक सहित तमाम हस्तियों ने निजी प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के गांव मुड़िया बिहारीपुर में भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने पहुंचकर वृक्षारोपण किया और लोगों से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने इस दौरान उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण के फायदे गिनाते हुए कहा कि मनुष्य के सच्चे साथी वृक्ष होते हैं क्योंकि वह साफ स्वच्छ हवा देने के साथ ही हमें फल और फूल भी देते हैं।इस दौरान कोतवाली,तहसील,ब्लाक,सरकारी अस्पताल,नगरपालिका,नगर के स्कूलों आदि में भी वृक्षारोपण किया गया।

Tilhar, Shahjahanpur | Jul 12, 2026

Tilhar, Shahjahanpur | Jul 12, 2026

सपा शासनकाल का कालखंड।
महंत ज्ञानदास की उदारता।

सपा शासनकाल का कालखंड। महंत ज्ञानदास की उदारता।

Tilhar, Shahjahanpur | Jul 12, 2026

तिलहर/शाहजहांपुर 
====
    दो भाइयों की एक ही 
       सड़क दुर्घटना में मौत।
       =====
विवेक शर्मा (अंशु)
छोटे भाई को पेट दर्द की दवाई दिलाने अस्पताल ले जा रहे बड़े भाई की मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त।हादसे में दोनों भाइयों की मौत।
कोतवाली क्षेत्र की अमनपुर गौटियां निवासी नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में टेलर का काम करने वाले अजय गाजियाबाद में कार्यरत अपने छोटे भाई विजय को पेट दर्द की दवाई दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाने के लिए निकले थे।
शुक्रवार सुबह लगभग 3:21 बजे मोटरसाइकिल जैसे ही नेशनल हाईवे स्थित इंडियन गैस एजेंसी के निकट पहुंची की सामने से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने उसमें टक्कर मार कर दोनों को गिरा दिया।दुर्घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।इस दौरान छोटे भाई विजय की मौत हो गई तो वहीं गंभीर हालत में अजय को जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया और यहां से उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी भी मौत हो गई।मृतकों के परिवार में उनकी पत्नियां और छोटे-छोटे बच्चे हैं।उनके पिता पैरालिसिस से पीड़ित है।
इस घटना को जिसने भी सुना उसकी आंखें नम हो गई तो वही युवकों के घर पर महिलाओं का बिलखना लोगों के हृदय को बींध गया।

तिलहर/शाहजहांपुर ==== दो भाइयों की एक ही सड़क दुर्घटना में मौत। ===== विवेक शर्मा (अंशु) छोटे भाई को पेट दर्द की दवाई दिलाने अस्पताल ले जा रहे बड़े भाई की मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त।हादसे में दोनों भाइयों की मौत। कोतवाली क्षेत्र की अमनपुर गौटियां निवासी नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में टेलर का काम करने वाले अजय गाजियाबाद में कार्यरत अपने छोटे भाई विजय को पेट दर्द की दवाई दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह लगभग 3:21 बजे मोटरसाइकिल जैसे ही नेशनल हाईवे स्थित इंडियन गैस एजेंसी के निकट पहुंची की सामने से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने उसमें टक्कर मार कर दोनों को गिरा दिया।दुर्घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।इस दौरान छोटे भाई विजय की मौत हो गई तो वहीं गंभीर हालत में अजय को जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया और यहां से उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी भी मौत हो गई।मृतकों के परिवार में उनकी पत्नियां और छोटे-छोटे बच्चे हैं।उनके पिता पैरालिसिस से पीड़ित है। इस घटना को जिसने भी सुना उसकी आंखें नम हो गई तो वही युवकों के घर पर महिलाओं का बिलखना लोगों के हृदय को बींध गया।

Tilhar, Shahjahanpur | Jul 11, 2026