बनमनखी: पिता के निधन के बाद इकलौते बेटे की गंगा में डूबने से हुई मौत, पांच दिन बाद भी शव का नहीं मिला सुराग
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 स्थित विशाल बजरंगबली निवासी स्वर्गीय चंदन सहनी के 17 वर्षीय पुत्र अनुराग सहनी की मनिहारी में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के पांच दिन बाद भी उसका शव बरामद नहीं हो सका है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। परिजनों के अनुस