विदिशा नगर: पार्षदों का धरना जारी: विधायक ने सोमवार को दिया था आश्वासन, मंगलवार शाम को भी पार्षद धरने पर बैठे
सोमवार को धरना प्रदर्शन कर रहे पार्षदों के बीच विधायक मुकेश टंडन ने पहुंचकर उनकी सभी मांगे मौखिक रूप से स्वीकार कर ली थी। लेकिन पार्षद अपनी मांगों को लिखित रूप से देने की बात कह रहे हैं। साथ ही साथ शहर के विकास में निर्माण कार्य की शुरुआत करने के बाद धरना प्रदर्शन से हटाने की बात पार्षदों ने कहीं। मंगलवार शाम को भी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहा।