विदिशा नगर: विधायक ने नगरपालिका में सुनी लोगों की समस्याएं, 28 शिकायतें आईं सामने, एसडीएम भी थे मौजूद
विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने मंगलवार दोपहर नगरपालिका में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया। जिसमें विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा, सीएमओ दुर्गेश ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान 28 लोगों की अपनी समस्याएं रखी जिसे सुन कर विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर निराकरण किया तो कुछ आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।