विदिशा नगर: मोहनगिरी मां हॉस्पिटल के पास रहने वाले परिवार ने छोटे भाई की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
मोहनगिरी मां हॉस्पिटल के पास रहने वाले प्रकाश अहिरवार उनकी मां मीरा अहिरवार और अन्य लोगों ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया कि छोटे भाई की पत्नी जो अन्य समाज की है वह सभी परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही है छोटे भाई के अलावा अन्य पुरुष से उसके संपर्क है और उस के साथ मिलकर घर पर कब्जा करना चाहती हैं।