विदिशा नगर: लटेरी के झूकर जोगी निवासी शंभू सिंह ने एसपी कार्यालय में की भैंस चोरी की शिकायत
लटेरी तहसील के झूकर जोगी क्षेत्र में रहने वाले शंभू सिंह मंगलवार दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंच कर लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले उनकी 6 भैंसे चोरी हुई थी, जिनमें दो भैंसों की जानकारी मिल गई है उनमे एक भैंस मृत मिली और एक सही सलामत है लेकिन शेष चार अन्य भैंसों का अब तक कोई पता नहीं है। इन की कीमत तकरीबन ₹400000 है।