नवाबगंज: भयारा मोड़ के पास जहांगीराबाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने शुक्रवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम द्वारा आज आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित वांछित अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र भोला प्रसाद निवासी ग्राम भगौली थाना बड्डूपुर को भयारा मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई है।