बाबई: ग्राम प्रेमतला में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 8 लीटर अवैध शराब बरामद
ग्राम प्रेमतला में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 8 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंद्रकुमार पिता भैयालाल के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।