बाबई: नसीराबाद ढाना के पास एक अज्ञात टैंकर ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नसीराबाद ढाना के पास एक अज्ञात टैंकर ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में 28 वर्षीय युवक सागर मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।