नवाबगंज: जैदपुर क्षेत्र से पुलिस ने 3 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, कब्जे से 644 ग्राम अवैध अफीम और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण रामकरन पुत्र राजबहादुर निवासी काशीपुरवा थाना बदोसराय, यश तिवारी पुत्र हरिराम, शिवा तिवारी पुत्र रामचन्द्र निवासीगण रमसहाय पो0 काशीपुरवा थाना बदोसराय को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 644 ग्राम अवैध अफीम व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल UP 41 BM 1489 बरामद किया गया।