डलमऊ: आगामी त्यौहार को लेकर एसडीएम एवं गदागंज पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से की अपील
सोमवार को समय लगभग 6 बजे त्योहार को लेकर डलमऊ एसडीएम सत्येंद्र सिंह एवं गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धमधमा जलालपुरधई समेत अन्य गांव में भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। लोगों से त्योहार को सही से मनाने की अपील की गई। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।