कवर्धा: अवैध शराब बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को 13 पव्वे देसी शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने नवीन बाजार कवर्धा से किया गिरफ्तार
03 फरवरी को कवर्धा थाना सिटी कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार अवैध शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने 13 पौवा देशी शराब के साथ नवीन बाजार कवर्धा से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकुमार यादव और अनुराग चंद्रवंशी है।जिनके ऊपर कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।