कवर्धा: ग्राम नेवारी में तेज रफ्तार बाइक सवार 3 युवक गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में टकराए, मौके पर 2 युवकों की मौत व 1 घायल
मामला 03 फरवरी को कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवारी का है।जहा तेज रफ्तार बाइक मे सवार 03 युवक सामने से जा रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसे जिसमे मौके पर 02 युवक की दर्दनाक मौत हो गई।इधर 01 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनो मृतक मनहरण यादव और राजू सतनामी ग्राम दुल्लापुर के रहने वाले है।