देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग द्वारा तैयार कैलेंडर का किया अनावरण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में विभिन्न औद्यानिक निवेशों की गुणवत्तायुक्त आपूर्ति के लिए उद्यान विभाग द्वारा तैयार कैलेंडर का अनावरण किया। पिछले महीने हुई कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को वार्षिक कार्य कैलेंडर को जारी करने के निर्देश दिए थे।