शिकोहाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की बैठक, सीडीओ ने कई विभागों को दी चेतावनी
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक मंगलवार शाम 6 बजे क़रीबन आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। कई विभागों की स्थिति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।