मंडला: मुख्य सब्जी बाजार बना तालाब, कुछ घंटों की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल
Mandla, Mandla | Jul 1, 2026 बुधवार शाम करीब 4 बजे हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कुछ ही घंटों की बारिश के बाद शहर के व्यस्त सब्जी बाजार व रेड क्रॉस तिराहा पर पानी भर गया, जिससे मुख्य बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।