पूरनपुर: सिमरिया तालुके महाराजपुर में गोवंश पशु की हत्या कर मास मिट्टी में दबाया, हिन्दू संगठन में रोष
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी रोहन के गन्ने के खेत में पशु की सूचना मिलने के बाद भारतीय बजरंग दल और योगी सेना के कार्यकर्ता पहुंच गए। शिकायत मिलने के बाद कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर पड़ताल की है। भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया तस्करों ने गोवंशीय पशु का वध किया है।