पूरनपुर: गांव जटपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब मामले की जानकारी युवक के परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।