पूरनपुर: चंदिया हजारा में शारदा नदी का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के चंदिया हजारा में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर लोग परेशान है। हर वर्ष लाखों रुपए खर्च कर लोगों को बाढ से बचाव को लेकर आश्वासन दिया जाता है। उसके बावजूद भी शारदा नदी हर वर्ष कटान कर लोगों के घर और कृषि भूमि को अपने अंदर समा लेती हैं। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही लोगों की मुश्किलें बढने लगी है।