पूरनपुर: गांव पिपरिया दुलई में घरों और फसलों में भरा पानी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी ग्राम प्रधान राजाराम ने बताया कि लोगों ने पुलिया और नाले को पाटकर बंद कर दिया है। इसी के चलते बारिश के पानी का निकास नहीं हो पा रहे है। जिसकी वजह से पानी ग्रामीणों के घर और फसलों में भर रहा है। फसलों में पानी भर जाने से धान और गन्ने की फसलें डूब गई है। इसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान है।