राजनगर: खजुराहो रेलवे स्टेशन के ब्रिज के नीचे पानी में फंसी बस, ट्रैक्टर से निकाला गया; घटना का वीडियो वायरल
लगातार हो रही बारिश के बाद खजुराहो रेलवे स्टेशन के रेलवे ब्रिज के नीचे जलभराव की समस्या सामने आई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे खजुराहो से छतरपुर जा रही निगाहे करम बस पुल के नीचे पानी में फंस गई। जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के कारण रेलवे ब्रिज के नीचे काफी मात्रा में पानी जमा हो गया था। बस चालक ने पानी से भरे रास्ते से बस निकाल