महुआडांड़: नेतरहाट में अवैध निर्माण वाले होटल पर लातेहार प्रशासन की कार्रवाई, एसडीओ बिपिन दुबे ने होटल किया सील
जानकारी के अनुसार नेतरहाट में सुजीत उरांव नामक व्यक्ति के द्वारा नेतरहाट संरक्षित क्षेत्र के नजदीक अवैध रूप से होटल निर्माण कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद लातेहार उपायुक्त के निर्देश पर महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी विपिन दुबे ने दल बल के साथ जांच शुरू कर बुधवार की दोपहर तीन बजे होटल को सील कर दिया।