विश्व पर्यावरण दिवस पर डायट मऊ में विविध कार्यक्रमों का आयोजन**
मऊ, 5 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मऊ में जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, संगीत, नृत्य रांगोली एवं वृक्षारोपण जैसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक आयोजन किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी मऊ के उपाध्यक्ष कृष्ण कांत महामंत्री इन्द्रदेव प्रसाद एवं जिला मंत्री राकेश तिवारी उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत संस्थान के डॉ संदीप कुमार राय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं वृक्षों के महत्व पर प्रभावशाली संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीत एवं नृत्य कार्यक्रमों ने कार्यक्रम में उत्साह और जागरूकता का समावेश किया।
मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
महामंत्री इन्द्रदेव प्रसाद ने कहा कि युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला मंत्री राकेश तिवारी ने सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा डॉ अंशुमान सिंह द्वारा अतिथियों को पौधा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डायट मऊ के प्रवक्ता जावेद आलम,कुलदीप कुमार, नीतू त्रिपाठी, अश्वनी कुमार, सौरव पाठक, संदीप कुमार, रेहान सईद, अरविंद यादव, नवनीत गिरी एवं प्रशिक्षु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ अंशुमान सिंह जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।