बरियातु: बेलवाटिकर गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
बारियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग पंचायत अंतर्गत बेलवाटीकर गांव में गुरुवार संध्या 7 बजे पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी पहचान कुंवारी गंझू के 23 वर्षीय पुत्र राजेंद्र गंझू के रूप में हुई। गनीमत रही कि फांसी लगाने के पश्चात ही परिजनों ने उन्हें फांसी पर लटका हुआ देख लिया और समय रहते उसे लटके फांसी से उतार ली।