रामपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन की तैयारियों का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Oct 14, 2024 मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के रामपुर आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सोमवार को दोपहर एक बजे ज़िला अधिकारी जोगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यपाल के आगमन की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।