बड़वारा: समाज सेवा विकास संस्था ने भजिया ग्राम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, शिक्षा के प्रति जगाई अलख
Badwara, Katni | Apr 11, 2026 कटनी जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय समाज सेवा विकास संस्था' द्वारा शनिवार को ग्राम भजिया में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5वीं और 8वीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।