शाहबाद: कामोत्तर मिश्राना में 'स्कूल चलो अभियान': बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निकाली जागरूकता रैली
नवीन शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर कंपोजिट विद्यालय कामोत्तर मिश्राना में “स्कूल चलो अभियान” के तहत शुक्रवार को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय मिश्रा ने किया।