हुज़ूर: भोपाल पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का मंत्री कृष्णा गौर ने किया स्वागत
Huzur, Bhopal | May 22, 2026 केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के भोपाल आगमन पर मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने स्टेट हैंगर पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मंत्री कृष्णा गौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम और बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव राजधानी पहुंचे थे|