कोंडागांव: पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 24 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर ग्राम सभा के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया है।