रेवदर: रेवदर में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 24 घंटे में 16 मिमी बारिश दर्ज, कई घरों में भी घुसा पानी
Reodar, Sirohi | Jul 6, 2026 मानसून के सक्रिय होते ही रेवदर उपखंड क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तालाब, नाड़ियां और अन्य जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ गई है। किसानों और आमजन में खुशी का माहौल है वहीं,कांडला हाईवे पर कई स्थानों पर जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।