मंझनपुर: मंझनपुर मुख्यालय में सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल, दो लोग युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखे, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी के मंझनपुर कस्बे में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी बस स्टॉप के पास की है, जहां सोमवार को लगभग शाम 4:30 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। वायरल वीडियो में दो लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।