विभूतिपुर: विभूतिपुर के बेलसंडी डीह में मिले शव मामले को लेकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
मंगलवार की संध्या करीब 3 बजे कोदरिया वार्ड 4 निवासी हरेकृष्ण शर्मा के पुत्र विनोद कुमार शर्मा (30) का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक नशेड़ी को हिरासत में लिया था वह अचेतावस्था में था। कयास लगाया जा रहा है कि इससे पूछताछ के बाद कोई सुराग मिल सकेगा। अपर थानाध्यक्ष संगीता ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बुधवार शाम तक कोई लिखित आवेदन नहीं दी