विभूतिपुर: विभूतिपुर में भारत बंद के समर्थन में जगह-जगह सड़क जामकर किया यातायात बाधित
भारत बंद के समर्थन में विभूतिपुर में भी अलग-अलग जगहों पर सड़क जामकर यातायात बाधित किया गया। यह बंदी आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ किया गया। जिसके तहत बुधवार के सुबह से ही विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर, सिंघिया घाट, नरहन आदि जगहों पर विभिन्न दलों के समर्थक शामिल थे