विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघियाघाट-दलसिंहसराय मुख्य पथ के दाहू चौक के समीप बस और टेंपो की टक्कर में तीन जख्मी, दो रेफर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिंघियाघाट-दलसिंहसराय पथ पर दाहू चौक के समीप बस और टेंपो की टक्कर में कई लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को भूतेश्वर चौक स्थित हरिओम क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां तीन जख्मी में प्राथमिक उपचार के बाद दो को रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि जख्मी रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर निवासी हैं।