विभूतिपुर: विभूतिपुर के आलमपुर कोदरिया वार्ड 4 के युवक की बेलसंडी डीह वार्ड 9 में हत्या कर शव को फेंका, मची चीख-पुकार
बेलसंडी वार्ड 9 स्थित नीरस चौधरी के केलबन्नी के समीप एक परती खेत और गांव के हीं भोला सहनी के घर के पीछे मंगलवार को एक युवक का शव देखा गया। उसके कई जगहों पर शरीर के अंग टूटे होने और बांह के समीप एसीड जैसे जले निशान प्रतीत होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक कोदरिया वार्ड 4 निवासी हरेकृष्ण शर्मा का करीब 30 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार शर्मा बताया गया है।