विभूतिपुर: विभूतिपुर भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न
भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को संपन्न हुई। बहन थाली में रोली, चंदन, मिठाई व राखी लेकर अपने भाई के पास पहुंचकर माथे पर तिलक व कलाई पर राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र, सुखी जीवन एवं तरक्की की कामना किया। वही भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन दिया।रक्षाबंधन को लेकर 2 दिन पहले से ही बाजार, चौक चौराहे आदि जगहों से राखी की खूब खरीदारी की गई।