जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर SP अपर्णा रजत कौशिक, जनता दर्शन में सुनीं फरियादें
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए।
SP अपर्णा रजत कौशिक जनता की समस्याओं को लेकर लगातार गंभीर नजर आती हैं। उनका प्रयास रहता है कि फरियादियों की शिकायतों का जल्द से जल्द निष्पक्ष और प्रभावी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
#TodayMirzapur #SP_Mirzapur #अपर्णा_रजत_कौशिक #जन_सुनवाई #UPPolice #Mirzapur