सुगौली: सुगौली में राष्ट्रीय उच्च पथ पर दो दुकानों का टूटा शटर, चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल उड़ाया, पुलिस कार्रवाई में जुटी
सुगौली से होकर गुजरने वाली रक्सौल-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में ताज बाबू चौक के समीप एक हीं रात में शटर कटवा गिरोह ने दो दुकानों को बनाया निशाना। काटे शटर और नगदी समेत लाखों के माल उड़ा ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाला है जिसके आधार पर चोरी की घटना को चार चोरों ने अंजाम दिया है।