वन विभाग ने वन मित्र बनने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप भी जारी किया है. आवेदन में अभ्यर्थी को अपना नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, ग्राम पंचायत का विवरण, पर्यावरण वन संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देनी होगी. आवेदनकर्ता को यह शपथ पत्र भी देना होगा कि वन मित्र के रूप में चयन होने पर वह वन विभाग या राज्य सरकार पर किसी प्रकार का वित्तीय दावा नहीं करेगा. साथ ही यह भी घोषित करना होगा कि वह वन, वन्यजीव से जुड़े किसी अपराध या अन्य आपराधिक मामले में लिप्त नहीं रहा है.
#jaipur #bhilwara #ajmer #rajasthan #news