उज्जैन शहर: उज्जैन सहित मध्यप्रदेश में बडे मंदिरों के पास गौशाला बनाई जाएगी, जिसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही निर्णय लेंगे
उज्जैन सहित मध्यप्रदेश में बडे मंदिरों के पास गौशाला बनाई जाएगी। जिसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही निर्णय लेंगे। अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन में बडे मंदिरों के पास गौ शाला बनी हुई है। ऐसे में वहां पर दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु गौ सेवा करते है। जिससे उन्हें आत्मशांति मिलती है।