बहराइच: मदरसा जामिया अरबिया मसऊदिया नूरुल उलूम में प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कैंप में प्रशिक्षित हुए 150 हज यात्री, लगाया गया टीका
कोतवाली नगर क्षेत्र के क़ाज़ीपुरा स्थित मदरसा जामिया अरबिया मसऊदिया नूरुल उलूम में हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने एवं टीकाकरण करने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें 150 हज यात्रियों को हज के संबंध में प्रशिक्षण देते हुए उनका टीकाकरण किया गया। कैंप स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया है।