रायसेन: रायसेन वार्ड नं. 18 संजय नगर में रास्ते की समस्या को लेकर रहिवासियों ने कलेक्टर को दिया आवेदन
#jansamsya
Raisen, Raisen | Jul 5, 2025 रायसेन। जिला मुख्यालय के वार्ड नं. 18 संजय नगर सीराबाद रायसेन के निवासियों ने रास्ते की समस्या को लेकर शिकायत की है। उनका कहना है कि रोड से लगी खाते की भूमि में प्लाट विक्रय कर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे उन्हें अपने घर पहुंचने में बहुत अधिक परेशानी होती है। निवासियों को अपने घर पहुंचने के लिए 12 कि.मी. घूम कर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें और उनके