हमीरपुर: ललपुरा थाना क्षेत्र के रूरीपारा गांव में खेतों में काम करते समय किसान को सांप ने काटा, हुई मौत
बुधवार की देर शाम 8 बजे अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार खेतों में मूंगफली की खुदाई कर रहे युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। थाना तलपुरा के रूरीपारा गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश पुत्र भिखारी बुधवार की शाम अपने खेतों में मूंगफली की खुदाई कर रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। खेत में मौजूद अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे मौत।