दिनांक 1 अप्रैल 2026 को थाना चचाई में नाबालिग के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कर अपराध क्रमांक 83/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। चौकी देवहरा पुलिस टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 6 अप्रैल 2026 को नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।