भिवानी: हांसी गेट पर आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता श्योराण ने प्रेसवार्ता कर ‘अरविंद केजरवाल की गारंटी’ कार्ड को लेकर
आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता श्योराण ने प्रेसवार्ता कर ‘केजरीवाल की गारंटी’ कार्ड पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचकूला में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने गारंटी कार्ड लॉन्च किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केजरीवाल की गारंटी को हर गांव और बूथ तक पहुंचाएंगे।