भिवानी: गांव धनाना में रास्ता रोक किसान के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव धनाना में रास्ता रोककर किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुंढाल कलां चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव धनाना प्रथम निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया हुआ था।