भिवानी: भिवानी के गांव लालावास में करंट लगने से हुई एक महिला की मौत पुलिस जुटी जांच में
भिवानी जिले में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला खेत पर गंडासा मशीन से चारा काटने के लिए गई थी। करंट लगने पर परिजन उसे भिवानी के सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना जूई कलां थाना के लोहानी गांव की है। मृतका के भाई ने बताया कि आज उसकी बहन सुमन अपने खेत में लगाएं गंडासे पर पशुओं के लिए हरा चारा काटने के लिए गई थी।