भिवानी: गांव आसलवास मरेहटा में जमीनी विवाद में चार लोगों पर हमला, पांच के खिलाफ केस दर्ज
गांव आसलवास मरेहटा में जमीनी विवाद को लेकर पिता-पुत्र सहित चार लोगों पर लाठी-डंडों, लोहे की राड सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।